Hindi News / मुख्यमंत्री ने आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर जारी नोटिस को लेकर...

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री ने आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर जारी नोटिस को लेकर समिति का किया गठन

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समिति गठित की है. इस समिति में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश कुमार मिश्र (सदस्य सचिव) तथा सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं विधान पार्षद संजय कुमार सिंह होंगे.

समिति संबंधित विषय का अध्ययन कर व्यावहारिक एवं जनहितकारी समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

पटना नगर निगम द्वारा जारी किये गये नोटिस के समाधान हेतु मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक संजीव चौरसिया,विधायक रत्नेश कुशवाहा,विधायक श्याम रजक एवं विधायक संजय गुप्ता शामिल थे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-