Hindi News / बिहार का बेटा बना कॉमनवेल्थ चैंपियन, जीता कांस्य पदक, मंत्री रामकृपाल ने दी...

BIHAR NEWS : बिहार का बेटा बना कॉमनवेल्थ चैंपियन, जीता कांस्य पदक, मंत्री रामकृपाल ने दी शुभकामना

Edited By:  |
bihar news

पटना : सहकारिता विभाग में कार्यरत लिपिक तुषार कुमार ने खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है. नाइजीरिया के लागोस शहर में आयोजित सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप2026में तुषार कुमार ने भारत की पुरुष फॉयल टीम के साथ कांस्य पदक जीता.

इस उपलब्धि पर सहकारिता विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव ने तुषार कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है. मंत्री जी ने कहा कि विभाग के कर्मचारी ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है,यह हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता की बात है. उन्होंने विश्वास जताया कि तुषार कुमार आगे भी इसी प्रकार अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करते रहेंगे.

वहीं,सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह तथा निबंधक,सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह ने भी तुषार कुमार की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

सहकारिता विभाग परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए तुषार कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.