Hindi News / पीएमसीएच में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बकाये मजदूरी भुगतान को लेकर किया हड़ताल

BIHAR NEWS : पीएमसीएच में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बकाये मजदूरी भुगतान को लेकर किया हड़ताल

Edited By:  |
bihar news

पटना: पीएमसीएच में सेवा प्रदाता फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी द्वारा नियुक्त करीब256वार्ड बॉय - गर्ल को5माह (फरवरी26)से बकाया मजदूरी का भुगतान की प्रमुख मांग सहित पीएमसीएच में न्यूनतम मजदूरी कानून का सख्ती से पालन,स्थाई कार्यों में ठेकाकरण - निजीकरण पर रोक,सामाजिक सुरक्षा सुविधा लागू करने तथा सेवा प्रदाता एजेंसी फ्रंटलाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज वार्ड बॉय - गर्ल ने हल्ला बोलते हुए हड़ताल शुरू कर दिया.

पीएमसीएच के हड़ताली वार्ड बॉय और गर्ल को ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार ने सम्बोधित करते हुए ऐक्टू की ओर से उनकी मांगों और हड़ताल का समर्थन किया. आंदोलनकारी सैंकड़ों वार्ड बॉय और गर्ल ने ऐक्टू नेता रणविजय कुमार के नेतृत्व में पीएमसीएच परिसर में अधीक्षक कार्यालय के पास मजदूरी का लूट बंद करो,5माह से बकाया मजदूरी का भुगतान विलंब शुल्क के साथ करो,श्रम विभाग शर्म करो - न्यूनतम मजदूरी कानून का सख्ती से पालन और मजदूरी का नियमित भुगतान की गारंटी करो,सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करो,स्थाई कार्यों में ठेका प्रथा व निजीकरण पर रोक लगाओ,सेवा प्रदाता फ्रंटलाइन एजेंसी पर कार्रवाई करो आदि का जमकर नारा लगाया.

ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने वार्ड बॉय - गर्ल को संबोधित करते हुए ऐक्टू की ओर से उनके हड़ताल एवं आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि1926के ट्रेड यूनियन ऐक्ट में जिसमें मजदूरों को अनेकों कानूनी अधिकार हासिल था तब मालिकों की मनमानी सातवें आसमान पर है,अब जब मजदूरी एवं अन्य सभी44श्रम कानूनों को शिथिल कर4लेबर कोड जब पूर्ण रूपेण लागू हो जाएगा तब हर दिन पूरे देश में नोयडा,मानेसर जैसे मजदूर आंदोलन का तांता लग जाएगा. ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने मजदूरों को एकजुट रहने,बकाया मजदूरी सहित अन्य अधिकारों - मांगों की प्राप्ति के लिए,जीत के लिए अनवरत संघर्ष चलाते रहे का आह्वान किया.

सभा को वार्ड बॉय और गर्ल को विकास,अमित,मोहित कुमार,रिशु कुमार,सुभाष कुमार,मनस्वी कुमारी,अनीता कुमारी,पुष्पा कुमारी आदि नेताओं एवं वार्ड बॉय और गर्ल ने सम्बोधित किया.

ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने बताया कि बकाया मजदूरी भुगतान सहित अन्य मांगों से संबंधित मांग पत्र आज श्रमायुक्त कार्यालय में समर्पित किया गया.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-