BIHAR NEWS : शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर लोजपा (रामविलास) कार्यालय पटना में पार्टी नेताओं ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

Edited By:  |
bihar news

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राज्य मुख्यालय पटना में शहीद जगदेव प्रसाद का जयंती समारोह मनाया गया. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पाण्डेय, पिछड़ा/अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोज कुमार,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह , चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ,पिछड़ा/अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, संसदीय बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर राय, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती सहित सैकड़ो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि जगदेव बाबू गरीबों,दलितों और पिछड़ों के संघर्ष के कारण उन्हें बिहार लेलिन के नाम से जाना जाता है. गरीबों के लिए उनका नारा आज भी जीवित है,जिसमें उन्होंने कहा था कि सौ में नब्बे शोषित है,नब्बे भाग हमारा है. गरीबों की लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हो गए. आज जगदेव बाबू के नीतियों पर चलने की जरूरत है.

इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--