BIHAR NEWS : श्रमिकों का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार - संजय सरावगी
पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.
सरावगी ने अपने संदेश में कहा कि भारत के विकास की नींव श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण पर टिकी है. चाहे वह निर्माण कार्य हो,उद्योग-धंधे हों,खेती-किसानी हो या सेवा क्षेत्र—हर जगह श्रमिकों की भूमिका केंद्रीय और निर्णायक है.
उन्होंने कहा कि “श्रमिक वर्ग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को गति देता है,बल्कि सामाजिक संरचना को भी मजबूत करता है. उनका परिश्रम ही भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं,जिनमें श्रम कानूनों का सरलीकरण,सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास शामिल हैं. इससे श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है.
उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. आज श्रमिक केवल विकास के भागीदार ही नहीं,बल्कि ‘नया भारत’ के निर्माण के प्रमुख स्तंभ बन चुके हैं.”
सरावगी ने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे श्रमिकों के योगदान को सम्मान दें और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहें.
उन्होंने कहा कि आइए,इस ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ पर हम सभी मिलकर “श्रम का सम्मान,राष्ट्र का उत्थान” के संकल्प को दोहराएं और एक सशक्त,समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--