Hindi News / खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के सचिव ने पटना में की बैठक, दिए आवश्यक...

BIHAR NEWS : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के सचिव ने पटना में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ट में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शत-प्रतिशत चावल की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को सुनिश्चित कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि अब तक 91.3 प्रतिशत सीएमआर (चावल) की आपूर्ति की जा चुकी है. शेष सीएमआर 26 जुलाई तक जमा करने के लिए सख्त निर्देश दिए.

सचिव महोदय के द्वारा शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

कटिहार,सुपौल,मधुबनी,दरभंगा,सहरसा सीएमआर की आपूर्ति में सबसे निचले पायदान पर हैं. जबकि जमुई,बेगुसराय,नवादा,पटना,गया जी में बेहतर कार्य किया गया है. उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करना सुनिश्चित करें. सचिव महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित तिथि के पूर्व (31 जुलाई) सीएमआर आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि सभी मिलों की भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे कि सीएमआर देने में सक्षम हैं या नहीं. मुख्यालय से शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति के लिए हर संभव सहायता दी जायेगी. बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्गत एस.टी.आर कि विरूद्ध शत-प्रतिशत चावल को जमा करना सुनिश्चित करें.

राज्य के लगभग 384 ऐसी समितियाँ हैं जहाँ पांच लॉट से अधिक सीएमआर की आपूर्ति की जानी शेष है. ऐसी समितियों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को 24 घंटे कैंप कर निर्धारित समय सीमा के अंदर चावल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है.

उन्होंने जन वितरण प्रणाली के डिलरों के मार्जिन मनी भुगतान की विस्तृत समीक्षा की .

इस बैठक में राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार,अपर सचिव सहकारिता विभाग,अभय कुमार सिंह विशेष सचिव,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के विभुति रंजन चैधरी संयुक्त निबंधक सहकारिता शंभुसेन कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-