Hindi News / बिहार दिवस पर आईपीआरडी पवेलियन में रिकॉडतोड़ सेल्फी

BIHAR NEWS : बिहार दिवस पर आईपीआरडी पवेलियन में रिकॉडतोड़ सेल्फी

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार दिवस के तीन दिवसीय भव्य आयोजन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के पवेलियन में वर्चुअल सेल्फी का जबरदस्त क्रेज देखा गया.22से24मार्च तक चले इस कार्यक्रम में1200से अधिक लोगों ने विभाग के इस स्टॉल पर इनोवेटिव वर्चुअल सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली. समापन दिवस24मार्च को सबसे अधिक भीड़ उमड़ी,जहां आगंतुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेम्पलेट वाली वर्चुअल सेल्फी लेने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए. यह टेम्पलेट पूरे तीन दिनों में सबसे लोकप्रिय रहा.

सैंकड़ों लोगों ने ली सेल्फी

पहले दिन (22मार्च) यहां300से अधिक आगंतुक अनूठी सेल्फी लेने पहुंचे,अगले दिन यह संख्या बढ़कर400के आसपास पहुंच गई और आखिरी दिन करीब500लोगों ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अखबार में छपी तस्वीरों वाली सेल्फी का आनंद लिया. यहां कई लोग दोबारा अपने परिचितों की सेल्फी खिंचवाने पहुंचे. दर्शकों ने इसे मनोरंजक,यादगार और अलग अनुभव वाला प्रयास कहते हुए सराहा.

बिहार समाचार पत्रिका का नि:शुल्क वितरण

इन तीन दिनों तक आईपीआरडी पवेलियन में आने वाले दर्शकों को बिहार सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से दी गई. साथ ही पुस्तक विक्रय केंद्र पर बिहार समाचार पत्रिका का नि:शुल्क वितरण भी किया गया. इसके अलावा, तीन दिनों में लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने पवेलियन को और आकर्षक बना दिया.