BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई, जज शनिवार को होंगे सेवानिवृत्त
Patna : पटना हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई. 28 फरवरी,2026 को वे पटना हाईकोर्ट के जज के पद से रिटायर हो जाएंगे.
चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने कहा कि जस्टिस पांडेय ने अपने कार्यकाल में न केवल 14000 मुकदमों का निपटारा किया,बल्कि इस संस्थान की मर्यादा भी बढ़ाई है.
उन्होंने उनके जीवन यात्रा और न्याय क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. महाधिवक्ता पी के शाही ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डॉ. के एन सिंह,एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह और लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए.
जस्टिस पांडेय ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जो पल मैंने बिताया है,वह हमेशा याद रहेगा. कार्यक्रम में सभी जजों के साथ बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे.