Hindi News / समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण...

BIHAR NEWS : समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा- मुख्यमंत्री

Edited By:  |
bihar news

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम'का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया साथ ही देशरत्न मार्ग से मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र तक सहयोग पथ का भी उद्घाटन किया.

आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में मंगलवार को कुल129आवेदन दर्ज किए गए. इनमें100आवेदक उपस्थित हुए,जिनके मामलों का निष्पादन किया गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए,ताकि आमजन का सरकार पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो. जो भी अधिकारी या कर्मी आवेदन के निष्पादन में सहयोग नहीं करते हैं,कार्य में शिथिलता बरतते हैं,उनके खिलाफ कार्रवाई करें.

बैठक के दौरान जहानाबाद के एन०के० सिंह,मुजफ्फरपुर के राजीव कुमार,बेगूसराय की प्रतिमा कुमारी,शेखपुरा के प्रिंस कुमार,सीवान की अनिता देवी,अररिया की आरती देवी,भागीपुर के गौरव कुमार,पश्चिम चंपारण के शुभम कुमार तथा जहानाबाद की गुंजन कुमारी सहित कई लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं के समाधान पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की शिकायतों का पारदर्शी,निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है और जिन आवेदकों को अब भी अपने आवेदन के निर्णय पर आपत्ति है,उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है,ताकि उनकी शिकायतों का पुनः परीक्षण कर न्यायसंगत निर्णय लिया जा सके.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सोलर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. इस योजना के अंतर्गत125यूनिट तक निःशुल्क बिजली का लाभ दिया जा रहा है तथा126यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होने पर उपभोक्ताओं को उसका आर्थिक लाभ भी मिलेगा. हमारी सभी लोगों से अग्रह है कि अपनी छतों पर सोलर प्लेट लगायें और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें. दूरस्थ एवं दुर्गम गांवों को सोलर विलेज के रूप में विकसित कर बिजली की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. जिन पात्र लाभार्थियों को अभी तक पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है अथवा जिनके आवेदन लंबित हैं,उनका शीघ्र निष्पादन कर अगले माह की10तारीख तक पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाए.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो उसे सीधे अस्वीकृत न किया जाए.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-