BIHAR NEWS : LPG की दिक्कत ? अब एक फोन पर होगा समाधान

Edited By:  |
bihar news

पटना : राज्य में प्राकृतिक गैस (एलपीजी) से संबंधित समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण ने पटना में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है.

यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यरत रहेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता,वितरण अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में इस विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं.

आमलोग अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों से नियंत्रण कक्ष को टेलीफोन नंबर–0612-2233050 पर अवगत करा सकते हैं,ताकि विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक भ्रमित होने के बजाय विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र निदान सुनिश्चित किया जा सके.