Hindi News / मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड मामले में जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एल.बी. सिंह...

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड मामले में जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एल.बी. सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news

पटना : मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड मामले में जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एल.बी. सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अग्निकांड के बाद अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की.

एल.बी. सिंह ने कहा कि इस अग्निकांड में कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी,लेकिन अब तक सिविल सर्जन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में बड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं हुई,जबकि कई छोटे अस्पतालों को सील कर कार्रवाई का संदेश देने की कोशिश की गई है.

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे,उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट—