Hindi News / भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (JCKGP) की 11वीं बैठक संपन्न

BIHAR NEWS : भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (JCKGP) की 11वीं बैठक संपन्न

Edited By:  |
bihar news

पटना : भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समित (JCKGP) की 11वीं बैठक सकारात्मक चर्चा के साथ संपन्न हुई. भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (JCKGP) की दो दिवसीय 11वीं बैठक दिनांक 30 अप्रैल से 01 मई 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई.

इस बैठक में दोनों देशों के बीच कोसी एवं गंडक परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे विभिन्न तकनीकी और प्रशासिनक मुद्दों पर विमर्श किया गया. बैठक में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव,संतोष कुमार मल्ल एवं नेपाल पक्ष का प्रतिनिधित्व जलश्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने किया. भारतीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक में पश्चिमी कोशी मुख्य नहर के 35 कि0 मी0 नेपाल भाग, कोशी बराज सिहत पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध के Afflux Bundh, तटबंधों , वाल्मिकीनगर अविस्थत गंडक बराज क्षेत्र एवं मुख्य पश्चिमी नहर के भागों को शीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराने हेतु नेपाली प्रतिनिधि दल द्वारा सहमिति प्रदान की गई. इसके अतिरिक्त पश्चिमी कोशी मुख्य नहर के बांध पर लगाए गए बिजली के खम्भो को स्थानांतिरत करने पर भी सहमिति बनी. इसके फलस्वरूप नहर एवं उसकी सेवा पथ के क्रमश: संचालन एवं सम्पोषण कार्य में कठिनाइयों को दूर की जा सकेगी. वीरपुर प्रक्षेत्र के पर्वी Afflux बांध के कोशी वनटप्पू क्षेत्र में वीरपुर पिरक्षेत्र में वषर् 2026 बाढ़ पूर्व कराये जाने वाले कटाव निरोधक कार्य हेतु उपयोग में लाये जाने वाले सामग्री यथा बालू / मिट्टी / सिल्ट के उपयोग पर सहमित बनी .

यहां इस बात पर भी सहमिति बनी कि कोशी परियोजना अन्तगर्त Leased भूमि का सीमांकान GPS तकनीक एवं स्थल पर भौतिक रूप में एक समय - सीमा के अन्दर पूरा कर लिया जाएगा. कोशी वनटप्पू क्षेत्र में कराए जाने वाले कटाव निरोधक एवं बाढ़ संघषार्त्मक कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामिग्रयों एवं वाहनों के दिवा - रात्रि आवागमन पर सहमिति बनी . कोशी बराज पर वाहनो की गति सीमित करने हेतु संरचनात्मक एवं गैर संरचनात्मक उपाय अपनाने पर सहमिति बनी . बाढ़ अवधि में कोशी नदी का जलश्राव अत्यधिक रहने पर स्थानीय नागरिको द्वारा कोशी बराज पर लकड़ी निकालने, मछली मारने इत्यादि अन्य गतिविधियों के कारण बराज के सामान्य संचालन में हो रही बाधा को दूर करने का आश्वासन नेपाली पक्ष के द्वारा दिया गया. नेपाली पक्ष के द्वारा नेपाल प्रक्षेत्र में स्थानीय नगरपालिका एवं ग्राम पालिकऒं द्वारा कोशी परियोजना के वाहनों के सड़क पर आवागमन पर लगाए जाने वाले स्थानीय कर को भारत और नेपाल के बीच हुए समझौता के अनुरूप नहीं माना गया एवं इसे रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. नेपाल सरकार पक्ष द्वारा नेपाल भाग में अविस्थत पश्चिमी कोशी मुख्य नहर तथा वाल्मिकीनगर गंडक बराज से निकलने वाली मुख्य नहर के कमांड क्षेत्र में कुछ स्थलों पर जल जमाव के निराकरण हेतु जल निकासी की व्यवस्था का अनुरोध किया गया जिससे दोनो देशों के प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त स्थल निरीक्षण करा कर समुचित कार्रवाई करने हेतु भारतीय पक्ष के द्वारा सहमिति दी गई. नेपाल प्रभाग में काराए जाने वाले कार्यों की सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग नेपाली पक्ष के द्वारा की गई. इस पर भारतीय पक्ष ने सहमिति जताई और इसे Email के माध्यम से भी उन्हे प्राप्त कराया जाएगा. साथ ही नेपाली पक्ष के मांग के अनुसार उन्हें Satellite Imagery भी प्राप्त कराने पर भारतीय पक्ष ने सहमिति जताई . नेपाली पक्ष ने भारतीय पक्ष से अपेक्षा की कि कोशी नदी का प्रवाह मुख्यतः नदी के केन्द्रीय भाग में रखने का प्रयास किया जाते रहना चाहिए. भारतीय पक्ष ने बताया कि Barrage Gate Operation Mannual के अनुसार नदी की धारा को नदी के केन्द्र में रखने का प्रयास किया जाता है. साथ ही इस कार्य हेतु इस वर्ष बाढ़ के पूर्व कोशी बराज के upstream में जमा Shoal Loosening एवं Downstream में 2.50km लम्बा Pilot channel निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. मानसून अवधि के दौरान जल संचालित Flood Forecasting Model के लिए नेपाल भूभाग के Rainfall एवं नदियों का Discharge आंकड़ों को साझा करने हेतु चर्चा हुई जिसकी विस्तृत चर्चा दिनांक 02-05-2026 को निर्धारित दोनों पक्षों की बैठक में होगी. बैठक में दोनों देशों के निम्रिलिखत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए :भारत सरकार: विदेश मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि प्रथम सचिव ( वािणज्य प्रभाग), भारतीय दूतावास, नेपाल सुमन शेखर, जलशिक्त मंत्रालय से सुनील कुमार (सदस्य, GFCC), पीयूष कुमार त्रिपाठी (सहायक िनदेशक-II) । बिहार सरकार: वरुण कुमार (अभियंता प्रमुख, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण), ब्रजेश मोहन ( अभियंता प्रमुख, मुख्यालय), संजीव शैलेश (मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल िनस्सरण, बीरपुर), अनिल कुमार मंडल (मुख्य अभियंता, सिंचाई सृजन, दरभंगा), अवधेश कुमार सिन्हा (अधीक्षण अभियंता, पीएमसी-4, ), चंद्रशेखर कुमार (स्थािनक भयंता, नई िदल्ली) एवं प्रशांत सोनी (संपर्क पदाधिकारी, काठमांडू