BIHAR NEWS : ईरान और इजरायल के महायुद्ध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानिए खबर में
हाजीपुर: हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे महायुद्ध और मारे गए खामेनेई को लेकर बड़ा बयान दिया है. कहा कियह अत्यंत गंभीर विषय है और कई देश इन परिस्थितियों में उलझे हुए हैं, ऐसे में हल्के में बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है और हमारा देश बुद्ध का देश है. युद्ध से ज्यादा हम लोग वार्तालाप के माध्यम से और भारत के तरफ से भी यही अधिकृत बयान गया है.
चिराग पासवान ने कहा कि युद्ध से ज्यादा हम लोग वार्तालाप के माध्यम से और भारत के तरफ से भी यही अधिकृत बयान गया है. एक साथ बैठकर इसको सुलझाने का काम करना चाहिए. ऐसे में दो मुख्य देश है ईरान और इजराइल, ईरान हम लोगों का सबसे पुराना साथी में से एक रहा है और इजरायल के साथ हम लोगों का संबंध हाल फिलहाल के दिनों में मजबूत हुए हैं. ऐसे में हम लोग चाहते हैं कि भारत अपने पुराने दोस्तों का साथ दे और जितना जल्दी बातचीत से मामला सुलझ जाए उतना दोनों देशों को लिए रहेगा. यह इंटरनेशनल डिप्लोमेसी से जुड़ा हुआ ममला है.
चिराग पासवान ने यह भी आश्वासन दिया है कि जो भारत के लोग और खासकर बिहार के लोग खाड़ी के देशों में फंसे हुए हैं उनका सुरक्षा उपलब्ध कराना और स्वाद कुशल भारत वापस लाना यह सरकार की जिम्मेदारी है. इस दिशा में सरकार अपना काम शुरू कर दिया है. उन्होंनेयह भी आश्वासन दिया है कि जो भारत के लोग और खासकर बिहार के लोग खाड़ी के देशों में फंसे हुए हैं उनका सुरक्षा उपलब्ध कराना और स्वाद कुशल भारत आपस लाना यह सरकार की जिम्मेदारी है , इस दिशा में सरकार अपना काम शुरू कर दिया है