BIHAR NEWS : पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न, 73 पार्षदों ने किया मतदान, 2 अनुपस्थित
Patna : पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. कुल 75 पार्षदों में से 73 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
चुनाव परिणाम प्रमुख अंश:
सभी क्रम संख्याओं से निर्वाचित पार्षदों ने सशक्त स्थाई समिति के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया. मतगणना के पश्चात निम्नलिखित परिणाम घोषित किए गए:
- क्रम संख्या 01: कुमार संजीत 39 मत—विजेता,पिंकी यादव 31 मत—उपविजेता
- क्रम संख्या 02: राजकुमार गुप्ता 38 मत—विजेता,रजनी सिन्हा 34 मत—उपविजेता
- क्रम संख्या 03: श्वेता राय 40 मत—विजेता,जीत कुमार 31 मत—उपविजेता
- क्रम संख्या 04: मुन्ना जायसवाल 40 मत—विजेता,सीमा वर्मा 32 मत—उपविजेता
- क्रम संख्या 05: अनिता देवी 36 मत—निर्विरोध निर्वाचित
- क्रम संख्या 06: सुनीता देवी 68 मत—विजेता,जय प्रकाश सिंह 35 मत—उपविजेता
- क्रम संख्या 07: विनोद कुमार 43 मत—विजेता,मनोज मेहता 28 मत—उपविजेता.
(इस क्रम संख्या के एक अन्य पार्षद पूर्व में ही निर्विरोध समिति में मनोनीत किए जा चुके हैं.
वार्ड संख्या 24 की माननीय पार्षद ज्ञानवती देवी तथा वार्ड 30 की माननीय पार्षद कावेरी सिंह मतदान प्रक्रिया में अनुपस्थित रहीं.
महापौर सीता साहू ने दी बधाई
चुनाव परिणामों की घोषणा के पश्चात महापौर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा,
"यह चुनाव क्रम संख्या की राजनीति का अंत और संपूर्ण पटना के सशक्तिकरण की शुरुआत है. सशक्त स्थाई समिति निगम की रीढ़ है. पटना के विकास को प्राथमिकता दें. महापौर ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति की प्रथम बैठक आहूत की जाएगी,जिसमें विकास योजनाओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--