Hindi News / बिहार में गन्ना उद्योग से बढ़ेगा रोजगार – मंत्री संजय कुमार

BIHAR NEWS : बिहार में गन्ना उद्योग से बढ़ेगा रोजगार – मंत्री संजय कुमार

Edited By:  |
bihar news

पटना : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है. उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग भी कार्य कर रहा है. राज्य में बंद पड़े चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना कराने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं. इसका रिजल्ट शीघ्र ही देखने को मिलेगा. गन्ना उद्योग मंत्री सोमवार को बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे. इसके पूर्व उन्होंने फीता काटकर विभागीय पेवेलियन का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टॉलों और वहां रखे हुए चीनी मिल के मॉडल का अवलोकन किया.

गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि इस वर्ष तीन चीनी मिलों का शिलान्यास किया जाएगा. इसको लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति काफी तेजी से कार्य कर रही है. राज्य के किसानों का हित सर्वोपरी है. किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में सरकार लगी हुई है. इसी के तहत गन्ना मूल्य में15से20रुपये प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि की गई. इसके अलावा राज्य सरकार किसानों को10रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में गन्ना का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई. जब गन्ना का उपज बढ़ेगा तभी चीनी का उत्पादन बढ़ेगा. सेमिनार के माध्यम से किसानों को गन्ना की खेती करने के लिए जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के20जिलों में गन्ना का उपज कम हो गया था,उसे बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं,ताकि बिहार का पुराना गौरव वापस आ सके. बिहार में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं.

आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने कहा कि बिहार में बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलें लगाने के लिए उत्तर प्रदेश, तामिलनाडू, कर्नाटक, पूणे सहित अन्य राज्यों की कई निवेशक इच्छुक हैं. उनसे बातचीत चल रही है. मंत्री जी के प्रयास से विभाग बेहतर करने का प्रयास कर रहा है. नवाचार के उद्देश्य से यहां प्रदर्शनी लगाई गई है. किसानों का आय दुगुना करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसानों की उन्नति हो सके.

वहीं ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने कहा कि राज्य में गुड़ बनाने वाली 10 यूनिट शुरू हो गई है. समस्तीपुर की एक यूनिट रविवार को यहां चार क्विंटल गुड़ लेकर आयी थी वह एक दिन में बिक गया. गुड़ के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है. विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक लगातार गन्ना की उपज बढ़ाने और चीनी की उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह, सहायक ईखायुक्त वेदब्रत सहित अन्य अधिकारी, कई वैज्ञानिक, चीनी मिल के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.