BIHAR NEWS : नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार ने 23 लाभुकों के बीच वितरित किए 4 लाख 27 हजार रुपये
पटना : ग्रामीण विकास , सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड में विभिन्न योजनाओं के तहत दर्जनों लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया. सिलाव प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चेक और डीबीटी के माध्यम से 4 लाख 27 हजार 496 रुपये का भुगतान संबंधित लोगों के बीच किया गया. इसमें मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 3 लाख रुपये, अग्निकांड से फसल क्षति मुआवजा के अंतर्गत 89 हजार 496 रुपये, श्रम संसाधन विभाग एवं मातृत्व लाभ के तहत 38 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए गए हैं.
गोरावां के पांकी पंचायत निवासी अजय कुमार और पावाडीह के चण्डी मौ पंचायत की निवासी ममता देवी को लेबर कार्ड योजना के तहत चेक के जरिए राशि प्रदान की गई. यहीं की निवासी नीलम देवी को मातृत्व योजना का लाभ दिया गया.
मंत्री ने मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के15लाभुकों को20-20हजार रुपये के चेक दिए. इनमें दरिया सराय के शशि भूषण कुमार,बेबी देवी,पचवारा की प्रवीला देवी,मनियावां माधुरी देवी,शाहपुर की महाजनी देवी और हरकित चौधरी,बक्सु के कुमार मांझी,सब्बैत की विभा देवी,नानंद के अनिल कुमार श्रीवास्तव,मितमा की रीता देवी,चकनिरपुर की गुड़िया कुमारी,जुनैदी की आराध्या कुमारी,घोस्तावां की नीलम कुमारी,जयकिशुन विगहा के रामा पंडित और करियन्ना की सरिता देवी शामिल हैं.
सकिन-बिण्डीडीह में अग्निकांड के पांच पीड़ितों के बीच भी कुल89,496हजार रुपये का चेक प्रदान किया है. इसमें ललन कुमार को18हजार428रुपये,कार्यानंद भारती को25हजार840रुपये,पारस सिंह को12हजार716रुपये,मदन सिंह को7012रुपये,कृष्णनंदन सिंह को25हजार500रुपये की सहायता दी गई. इस मौके पर प्रखंड20सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार,बीडीओ प्रह्लाद कुमार,सीओ प्रीति सिंह समेत अन्य मौजूद थे.