Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू कार्यालय में ग्रामीण विकास विभाग के महिला कार्यकर्ताओं...

BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू कार्यालय में ग्रामीण विकास विभाग के महिला कार्यकर्ताओं से बंधवाई राखी

Edited By:  |
bihar news

पटना:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं एवं नेत्रियों से राखी बंधवाई. इस अवसर पर मंत्री ने सभी महिला कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी गौरवान्वित करने वाली है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं.

मंत्री ने कहा कि सभी के स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. लोग पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाएं. मौके पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार उर्फ गांधी जी ने भी महिला कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई. प्रदेश स्तरीय जदयू नेत्रियों कंचन गुप्ता, मधू कुमारी, कुसुम कुमारी, अनीता कुमारी पटेल, रेणु कुमा कुमारी पटेल, सुमन सिन्हा आदि ने दोनों नेताओं की कलाई पर राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मर्यादा और आत्मीयता को अभिव्यक्त किया. दोनों नेताओं ने भी महिला नेत्रियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की ना की.

कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार वर्मा और महासचिव रणविजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान प्रदेश जदयू कार्यालय परिसर में सौहार्द, आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बना रहा.