BIHAR NEWS : सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है सरकार - मंत्री श्रवण कुमार
पटना : बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को बिहारशरीफ नगरनिगम के कोसुक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वार्ड नं 50 के कोसुक गांव में दिनेश पासवान के घर से गांधी डिलर के घर तक नवनिर्मित पीसीसी ढलाई एवं वार्ड नं 49 न्यू एरिया राणा बिगहा एनएच नवादा रोड से अभिमन्यु कुशवाहा के घर तक नवनिर्मित पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना ने बिहार के हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोगों के जीवन में विकास की नई किरण पहुंचाई है. हर बिहारवासी को आगे बढ़ने का अवसर दिया तथा सात निश्चय की सार्वभौमिक सोच के माध्यम से जाति-धर्म से ऊपर उठकर बिहार के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखी. हर घर तक विकास और हर जीवन में सकारात्मक बदलाव नीतीश सरकार ने लाया. बिहार की जो महिलाएं कभी घर की चहारदीवारी तक सीमित थीं आज वे आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई मिसाल बन रही हैं.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1.81 करोड़ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है. नीतीश कुमार की दूरदर्शी पहल ने बिहार में महिला सशक्तिकरण को नई पहचान दी है. आज राज्य की महिलाएं आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ विकास की नई कहानी लिख रही हैं. आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश मॉडल को अमलीजामा पहना रहे हैं. आज सभी लोग बिहारी कहलाना पसंद करते हैं, गर्व से देश के हर कोने में कहते हैं, हम बिहार से हैं.
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, युगल किशोर मुखिया, बिट्टू कुशवाहा, मुन्नी देवी, अभिमन्यु कुशवाहा, भोला प्रसाद, वीरू कुशवाहा, मन्नू पासवान, विश्वास सिंह, जयन्त शर्मा, रामवृक्ष प्रसाद, रविन्द्र कुशवाहा, संजय प्रसाद कुशवाहा, सिन्टू कुमार, संजय राम, रंजीत सिंह, मुन्ना पासवान, इंदू चौहान, दिनेश साव, गुलशन कुशवाहा, सकलदीप, टुनटुन चंद्रवंशी, जीतन चौहान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.