Hindi News / बिहार के जांबाज इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल, 3 घंटे की मुठभेड़...

BIHAR NEWS : बिहार के जांबाज इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल, 3 घंटे की मुठभेड़ में 4 नक्सली किए थे ढेर

Edited By:  |
bihar news

पटना: स्वतंत्रता दिवस2026के अवसर पर बिहार पुलिस के18अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इनमें पटना के बेउर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को वीरता के लिए गैलंट्री मेडल दिया जाएगा. यह सम्मान उन्हें नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक बेहद खतरनाक ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने के लिए मिलेगा.

यह कार्रवाई10जुलाई2020को बगहा के लौकरिया स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में हुई थी. एसटीएफ,एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच करीब तीन घंटे तक भीषण मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया था. साथ ही नक्सलियों के ठिकाने और कैंप को भी ध्वस्त किया गया था. इस ऑपरेशन के दौरान इंस्पेक्टर अफसर हुसैन ने साहस और बहादुरी का परिचय दिया. उनकी इसी वीरतापूर्ण भूमिका के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक के लिए चुना है.

अफसर हुसैन2009बैच के पुलिस अधिकारी हैं. वर्ष2019में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली थी. वर्तमान में वह पटना के बेउर थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बिहार के कुल18पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को इस बार राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा. इनमें एक को वीरता,दो को विशिष्ट सेवा और15को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा.

अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल मिलने से बिहार पुलिस में खुशी का माहौल है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जोखिम भरे ऑपरेशन के दौरान दिखाई गई उनकी बहादुरी को अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--