BIHAR NEWS : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 5 खनिज विकास अधिकारी और एक निम्नवर्गीय लिपिक को सौंपा नियुक्त पत्र
Edited By:
|
Updated :30 Jun, 2026, 08:14 PM(IST)
पटना: खनिज विकास अधिकारी के पद पर चयनित05अभ्यर्थियों सहित अनुकंपा पर नियुक्त01निम्नवर्गीय लिपिक को खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मंत्री ने कहा कि बिहार के खनिज संसाधनों का पारदर्शी,वैज्ञानिक एवं सतत विकास विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी अपनी ऊर्जा,समर्पण और ईमानदारी से विभाग को नई दिशा देंगे. इस अवसर पर विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह,निदेशक (खान) मनेश कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.