Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी से सैयद शाहनवाज हुसैन ने की मुलाकात

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी से सैयद शाहनवाज हुसैन ने की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार के मुख्य़मंत्री सम्राट चौधरी से शनिवार को उनके आवास पर सैयद शाहनवाज हुसैनने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिली है. सुरक्षा व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं. महिला सम्मान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई पहल की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार जन-जन की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम कर रही है. बिहार तेज गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--