Hindi News / भारतीय हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरव बढ़ाएंगे – मंत्री...

BIHAR NEWS : भारतीय हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरव बढ़ाएंगे – मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news

पटना : हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष,जदयू विधायक दल के नेता,ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने‘‘एफ आई एच प्रो लीग रॉटरडैम लेग‘‘में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने मेजबान नीदरलैंड को 3-2 से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह सहित भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों जुगराज सिंह,जरमनप्रीत सिंह,अभिषेक एवं अमित रोहिदास के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी.

मंत्री कुमार ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का यह शानदार प्रदर्शन देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ायेगा. उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्पूर्ण देश उनकी ऐतिहासिक सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है.