Hindi News / राज्यपाल का फरमान जारी,सभी विश्वविद्यालयों में अब एक समान कैलेंडर होगा लागू

BIHAR NEWS : राज्यपाल का फरमान जारी,सभी विश्वविद्यालयों में अब एक समान कैलेंडर होगा लागू

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अब एक समान कैलेंडर लागू होगा. इस संबंध में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कुलपतियों को सख्त निर्देश दिए हैं. राज्यपाल के आदेश अनुसार, शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां एक तय कैलेंडर से चलेंगी. सभी विश्वविद्यालयों को समर्थ पोर्टल अपनाना अनिवार्य है. निर्देश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई होगी.

राज्यपाल ने समीक्षा कर व्यवस्था सुधार पर जोर दिया है. एनसीसी और एनएसएस छात्रों को आपदा प्रबंधन योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई है. साथ ही टीबी मुक्त बिहार अभियान में विश्वविद्यालयों की भागीदारी बढ़ेगी. ई-लाइब्रेरी की नई किताबों की जानकारी छात्रों को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को समर्थ पोर्टल के बेहतर उपयोग के लिए सम्मान.