Hindi News / बहनों से राखी बंधवाकर CM सम्राट चौधरी ने पेड़ को भी बांधी राखी,नीतीश...

BIHAR NEWS : बहनों से राखी बंधवाकर CM सम्राट चौधरी ने पेड़ को भी बांधी राखी,नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुई परंपरा

Edited By:  |
bihar news

पटना: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाई-बहन के स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. मुख्यमंत्री ने पहले अपनी बहनों से राखी बंधवाई. इसके बाद वे राजधानी वाटिका (इको पार्क) पहुंचे और बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने राजधानी वाटिका में एक पेड़ को राखी बांधी और उसकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया. उन्होंने पौधारोपण भी किया तथा पौधे में पानी डालकर लोगों से पर्यावरण की रक्षा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की. इस दौरान मंत्री रामचंद्र प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

रक्षाबंधन के दिन पेड़ को राखी बांधने की यह परंपरा बिहार में वर्ष 2012 से चली आ रही है. राज्य सरकार ने हरित आवरण की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रक्षाबंधन को बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने की पहल की थी.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुई इस परंपरा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी आगे बढ़ाया. पेड़ को राखी बांधकर मुख्यमंत्री ने यह संदेश देने की कोशिश की कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह समाज को भी पेड़-पौधों और प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए.

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में रक्षाबंधन के सामाजिक और पर्यावरणीय दोनों संदेश दिखाई दिए. उन्होंने पौधारोपण के माध्यम से हरित बिहार के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई.