Hindi News / पटना में हड़ताल के बावजूद विशेष सफाई अभियान में 165 सफाई साथियों ने...

BIHAR NEWS : पटना में हड़ताल के बावजूद विशेष सफाई अभियान में 165 सफाई साथियों ने उठाए 260 टन कचरे

Edited By:  |
bihar news

पटना: बारिश और हड़ताल की दोहरी चुनौती के बावजूद पटना नगर निगम पूरी ताकत झोंकते हुए सीमित संसाधनों के दम पर शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में डटी है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा की सतत निगरानी में सोमवार को लगातार पांचवी रात विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें165से अधिक सफाई साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग260टन कचरे का उठाव कर सड़कों की व्यापक सफाई की गई.

वहीं मंगलवार सुबह निगम ने लगभग150वाहनों के माध्यम से विभिन्न अंचलों में घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया. कुछ स्थानों पर विरोध की स्थिति के बावजूद कचरा संग्रहण की सेवा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. इससे मुख्य एवं प्रधान सड़कों पर कचरे का दबाव कम हुआ है और निगम की टीम अब अंदरूनी इलाकों से भी नियमित कचरा उठाव शुरू कर चुकी है.

नूतन राजधानी अंचल

मंगलवार सुबह42वाहनों के माध्यम से वार्ड3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 28एवं37में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण किया गया. वार्ड28में होमगार्ड के सात जवानों की मौजूदगी में दो निजी ट्रैक्टर एवं निगम की एक जेसीबी एवं अन्य संसाधनों से जमाल रोड, एग्जीबिशन रोड, चिरैयाटांड़ पुल तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लगभग40टन कचरा हटाया गया.

सोमवार रात्रि अभियान के दौरान सीएम आवास, एमएलसी क्वार्टर, गर्दनीबाग, हार्डिंग रोड, वीरचंद पटेल पथ, अपूर्वा टावर, गया-पटना रोड (जयप्रकाश नगर), मोना सिनेमा के पीछे, बीएन कॉलेज तथा आरबीआई के पीछे स्थित सड़कों की सफाई कर लगभग65टन कचरे का उठाव किया गया. इस कार्य में16सफाई निरीक्षक, 20सफाई साथी, दो हाइवा, सात टाटा-407एवं चार जेसीबी लगाए गए.

पाटलिपुत्र अंचल

मंगलवार सुबह17वाहनों से वार्ड1, 6, 7, 8, 20, 22, 23, 25, 26एवं27में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण किया गया. वहीं, सोमवार रात20सफाई साथियों एवं16सफाई निरीक्षकों की टीम ने वार्ड5, 21, 22-बी, 22-सी, 24, 25एवं27में नेहरू पथ, अशोक राजपथ, कवि रमन पथ, गांधी मैदान, कुर्जी सहित प्रमुख मार्गों से लगभग75टन कचरे का उठाव किया. अभियान में छह टाटा-407, दो हाइवा, पांच ट्रैक्टर एवं दो जेसीबी लगाए गए.

अजीमाबाद अंचल

मंगलवार सुबह22डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से वार्ड52, 53, 54, 58, 59एवं60के प्रमुख व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों से कचरा संग्रहण किया गया. साथ ही, सोमवार रात्रि अशोक राजपथ, राजघाट, पठान टोली मस्जिद, शेरशाह पथ, पटन देवी कॉलोनी, रमना स्कूल रोड, खाजेकलां मंडी रोड एवं इंफैंट जीसस स्कूल क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया.12सफाई निरीक्षकों सहित44कर्मियों ने छह जेसीबी, सात टाटा-407एवं एक पोकलेन की सहायता से लगभग17टन कचरे का उठाव किया.

पटना सिटी अंचल

मंगलवार सुबह25डोर-टू-डोर वाहनों से अशोक राजपथ, लाल बाबू का कुआं, किला रोड, बटाऊं कुआं एवं मजार गली क्षेत्र में कचरा संग्रहण किया गया. सोमवार रात्रि तीन जेसीबी, दो बॉबकैट, तीन टाटा-407, छह ई-कार्ट एवं एक ओपन टिपर की सहायता से चौक शिकारपुर, आरा मिल, गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड एवं अशोक राजपथ क्षेत्र से लगभग15टन कचरे का उठाव किया गया.

बांकीपुर अंचल

सोमवार रात्रि वार्ड42, 47, 48, 49, 50एवं51में पीएन एंग्लो स्कूल, बाजार समिति, केला मंडी, ब्रह्मस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया.35मजदूरों एवं नौ सफाई निरीक्षकों ने चार निजी हाइवा, दो टाटा-407, दो मिनी हाइवा एवं दो जेसीबी की सहायता से लगभग46टन कचरे का उठाव किया.

मंगलवार सुबह02वाहनों के माध्यम से दरियापुर रोड, सब्जी बाग, महमूद शाह लेन और कुतुबुद्दीन लेन में डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया गया. साथ ही16सफाई साथियों के सहयोग से चूड़ी मार्केट, बाकरगंज एवं खेतान मार्केट में साफ सफाई करायी गई.

कंकड़बाग अंचल

सोमवार रात्रि वार्ड29, 30, 31, 34एवं35में कुनाल पार्क, मीठापुर बस स्टैंड, चांदमारी रोड (दक्षिण), कंकड़बाग मेन रोड एवं पंच शिव मंदिर क्षेत्र से लगभग45टन कचरे का उठाव किया गया. इस अभियान में11सफाई निरीक्षक, 20सफाई साथी, एक जेसीबी, दो मिनी हाइवा एवं दो हाइवा लगाए गए. हालांकि मंगलवार सुबह विरोध के कारण डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन संचालित नहीं हो सके.

नगर निगम की पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले अंचलों में कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन रात्रि अभियान के लिए रूट प्लान तैयार कर रहे हैं. साथ ही अंचल की टीम के साथ फील्ड में मौजूद रहकर साफ सफाई का कार्य संपन्न करवा रहे हैं. निगम की कोशिश है कि शहर के किसी भी हिस्से में कचरे का अत्यधिक दबाव नहीं बनने दिया जाए. अंचलों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि सफाई अभियान का रूट प्लान इस तरह तैयार किया जाए कि किसी भी एक स्थान पर कचरा लंबे समय तक जमा न रहे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--