BIHAR NEWS : पटना HC के अधिवक्ता एसोसिएशन संघ चुनाव में 3 महिला वकील सदस्य कार्यकारिणी समिति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित
Patna : पटना हाईकोर्ट के सबसे पुराने अधिवक्ता संघ बैरिस्टर एसोसिएशन के चुनाव में तीन महिला उम्मीदवारों दीक्षा सिंह,शताब्दी सिन्हा और सुष्मिता मिश्रा को सदस्य कार्यकारणी समिति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर मृत्युंजय कुमार एवं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर अमरेश कुमार और सरोज कुमार की ओर से जारी सूची में दी गई है.
इस पद के लिए आठ सीट निर्धारित हैं. तीन सीट महिला के लिए आरक्षित हैं. अब पांच सीट के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
7अगस्त,2026को होने वाली चुनाव में अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष,सचिव,संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष एंव सदस्य कार्यकारणी समिति के पद पर चुनाव होगा. अध्यक्ष के एक पद के लिए वरीय अधिवक्ता पुष्कर नारायण शाही,अभिनव श्रीवास्तव और अधिवक्ता संजीव रंजन के बीच कांटे की टक्कर है.
वहीं उपाध्यक्ष के दो पद के लिए आदित्य प्रकाश सहाय,अनिता कुमारी सिंह,बिनीता सिंह और मुकेश कुमार चुनाव मैदान में हैं. एक पद महिला के लिए सुरक्षित है. सचिव के एक पद के लिए नवीन प्रसाद सिंह,सिद्धार्थ प्रसाद,सुनील कुमार,और विकाश कुमार अपना किस्मत आजमा रहे हैं.
वहीं संयुक्त सचिव के दो पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह,सीमा गज़ाला,विजया लक्ष्मी श्रीवास्तव और यश माथुर ताल ठोक रहे हैं. एक सीट महिला के लिए आरक्षित है.
कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए संचय श्रीवास्तव,संजीत कुमार सिंह और उदय शंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं. सदस्य कार्यकारणी समिति का आठ सीट है. तीन सीट महिला के लिए सुरक्षित है. तीन महिला वकीलों ने इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.
इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने तीनों महिला उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. बाकी के बचे पांच सीट के लिए अमरजीत,अंकित,कुमार गौरव,कुमारेश्वर सिंह,तुषार वैभव,उज्ज्वल भूषण और वेंकटेश कीर्ति के बीच मुकाबला है.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-