BIHAR NEWS : शिवरात्रि पर नवनिर्मित कोटेश्वर धाम रिजॉर्ट का हुआ भव्य उद्घाटन
पटना : बाबा कोटेश्वरनाथ धाम ग्राम मेनगांव में सोमवार को शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन दीप प्रज्वलित करके किया गया. इस अवसर पर बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित कोटेश्वर धाम रिजॉर्ट का भव्य उद्घाटन किया गया.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा, पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनुपमा चक्रवर्ती, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा, न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान पांडे, न्यायमूर्ति रमेश चंद्र मालवीय, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार एवं विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह एवं रिसोर्ट के संचालनकर्ता चिरंजीव कुमार, अतुल सिंह पौत्र अमर शहीद राजेंद्र सिंह, चंदन कुमार, राहुल कुमार एवं मंदिर के पुरोहित उपस्थित रहे.
रिसोर्ट के संचालनकर्ता का कहना है कि वैसा इंसान जो अपने बच्चे-बच्चियों की शादी विवाह बड़े रिजॉर्ट से करना चाहते हैं,सपना तो देख लेते हैं लेकिन उस सपने को पूरा करने में पैसा बहुत लगता है,उस सपने को पूरा कोटेश्वर धाम रिसॉर्ट के संचालकर्ता पूरा करेंगे. मात्र सहयोग राशि देकर आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं.
कोटेश्वर धाम रिसोर्ट के संचालनकर्ता चिरंजीव जी, अतुल सिंह, राहुल कुमार एवं चंदन कुमार सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहते हैं. आगे भी कोटेश्वर धाम रिसॉर्ट से अपने सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे.