Hindi News / राजद कार्यालय में एस राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस और शहीद जगदेव प्रसाद...

BIHAR NEWS : राजद कार्यालय में एस राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस और शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया

Edited By:  |
bihar news

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में तथा बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर बीनु यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद थे. वे शिक्षक को समाज में सम्मान और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के हिमायती थे. वे अपने कर्म के बल पर शिक्षक से भारत के राष्ट्रपति के पद तक को सुशोभित किया. आज उनकी सादगी, समाज सेवा तथा उनके बताये रास्ते का अनुकरण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण अपने जीवन में कुछ मांगा नहीं लेकिन उन्हें सबकुछ मिला. वे आजीवन शिक्षक रहे.

वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे. उनका नारा था‘‘सौ में नब्बे शोषित हैं,नब्बे भाग हमारा है,दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा,नहीं चलेगा’’. जगदेव बाबू90प्रतिशत आरक्षण का नारा दिया था जो अभी भी अधूरा है. राष्ट्रीय जनता दल उनके आदर्शो पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है. अमर शहीद जगदेव प्रसाद‘‘बिहार लेनिन’’के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि स्व0जगदेव बाबू समतामूलक एवं शोषण विहीन समाज बनाना चाहते थे. उन्होंने दलितों,पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे.

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह,राजद नेता एजाज अहमद,मधु मंजरी,हरेंद्र कुमार कुशवाहा,नंदू यादव,भाई अरुण कुमार,निर्भय अंबेडकर,प्रमोद कुमार राम,कुमर राय,उपेंद्र चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.