Hindi News / बिहार भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से पटना में अधिवक्ता संवाद का हुआ...

BIHAR NEWS : बिहार भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से पटना में अधिवक्ता संवाद का हुआ आयोजन

Edited By:  |
bihar news

पटना: भाजपा विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की ओर से ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल किदवईपुरी पटना में मंगलवार को अधिवक्ता संवाद का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय जी ने किया.

इस अवसर पर बिहार के विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किये. सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण किये.

बिहार के विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है. लोकतंत्र में अधिवक्ता कानून के शासन नागरिकों के मूल अधिकारों और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के मुख्य रक्षक होता है.

अधिवक्ता न्यायपालिका एवं जनता के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं. भारत सरकार ने 2024 में नए ऐतिहासिक आपराधिक कानून लागू किए. अधिवक्ता सरकार के कानून एवं योजनाओं को पंचायत स्तर तक जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

अधिवक्ता समाज मजबूत स्तंभ है. राजनीति,सामाजिक शैक्षणिक जगत में अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन व योगदान रहा है. यह हम सभी का सौभाग्य रहा है कि देश की आजादी में अधिवक्ता समाज हमेशा अग्रणी भूमिका रही है.

बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार एवं संगठन दोनों में अधिवक्तागण को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलेगी.

इस अधिवक्ता संवाद का संचालन प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार सिंह एवं पटना हाईकोर्ट के संयोजक सुनील कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय,पूर्व संयोजक हरेंद्र सिंह,अधिवक्ता राकेश ठाकुर,रविन्द्र चौबे,संजय राम,डॉ. मंटू कुमार,पूनम सिंह आदि उपस्थित रहे.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-