Hindi News / डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जल संसाधन विभाग में अपना पदभार संभाला

BIHAR NEWS : डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जल संसाधन विभाग में अपना पदभार संभाला

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया एवं विभागीय कार्यों का जायजा लिया. विभागीय प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

आपको बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बुधवार को नई सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी. इनके साथ दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली थी. तीनों नेताओं को राज्यपाल ने शपथ दिलाई.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--