BIHAR NEWS : बिहार में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, जल जमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
पटना : बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ25नई चीनी मील लगाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है.इसको लेकर राज्य में गन्ना का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं,लेकिन इसमें जल जमाव की समस्या से किसान परेशान हैं.इस समस्या का स्थायी निदान करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग और जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दिया है.
जल जमाव से मिलेगी राहत,सरकार सक्रिय
गन्ना उद्योग विभाग की मानें तो गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या का स्थायी निदान कराया जाएगा. इसके लिए जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. इसकी समीक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया. बताया जाता है कि मनरेगा के तहत योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया, जिससे किसानों को शीघ्र राहत मिल सके और गन्ना उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित हो. बैठक में प्रधान सचिव के अलावा ईखायुक्त अनिल कुमार झा, अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सारण) वरुण कुमार, मुख्य अभियंतागण, गन्ना विभाग के पदाधिकारी एवं गन्ना मिलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे.