BIHAR NEWS : पटना HC एडवोकेट एसोसिएशन का मतदान संपन्न, 18 अप्रैल को अधिवक्ता उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
Patna : पटना हाईकोर्ट के सबसे बड़े अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए17अप्रैल,2026को मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया. इसमें5262अधिवक्ता मतदाताओं में लगभग62प्रतिशत अधिवक्तागण ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इस चुनाव में एक अध्यक्ष,एक महासचिव,तीन उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव,सह सचिव समेत अन्य पदों के उम्मीदवारों को चुनने के लिए मतदान हुआ.
पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर में एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव कराने की अनुमति शर्तो के साथ दी थी कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा. साथ ही हाई कोर्ट का कामकाज बाधित नहीं किये जाने की शर्त पर हाईकोर्ट परिसर में चुनाव कराने की अनुमति दी थी.
पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में9पदों पर109उम्मीदवारों के भाग्य अब मतपेटियों बंद हो चुके हैं. सबसे ज्यादा24उम्मीदवार उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव लड़े.
वहीं संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए15उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जबकि सहायक सचिव के तीन पदों के लिए12उम्मीदवार खड़े हैं.
आज एडवोकेट एसोसिएशन के मतदाताओं ने मतपत्रों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने क्रॉस का निशान लगा कर मतदान किया. एडवोकेट एसोसिएशन में मतदाताओं की संख्या5262है.
क्रॉस के बजाय दूसरा चिह्न लगाये जाने पर मतपत्र को रद्द माना जायेगा. इस चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता अंजनी कुमार ने चुनाव को लेकर ये नियम स्पष्ट कर दिया.
उन्होंने बताया था कि एडवोकेट एसोसिएशन के मतदातागण चुनाव17अप्रैल,2026को सुबह10बजे से शाम5बजे तक अधिवक्ता मतदाता अपने मत डाल सकेंगे.
मतदान के बाद सभी पदों के उम्मीदवारों की मौजूदगी में मत पेटी को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखा जायेगा. शनिवार18अप्रैल,2026को सुबह9बजे से मतों की गिनती का काम शुरू किया जायेगा. जैसे जैसे गिनती का काम पूरा होगा,परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--