Hindi News / धर्म हमेशा आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव रखना सिखाता - मंत्री श्रवण कुमार

BIHAR NEWS : धर्म हमेशा आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव रखना सिखाता - मंत्री श्रवण कुमार

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को शेखपुरा जिला के ग्राम जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव सह भव्य जागरण का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मंत्री के साथ विधायक डॉ. पुष्पंजय कुमार भी मौजूद थे.

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा सूत्र है. आज इस पावन अवसर पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और भाईचारे का प्रतीक है. जब हम सब मिलकर भजन-कीर्तन करते हैं तो समाज से बैर-द्वेष मिट जाता है. यह जागरण कार्यक्रम उसी आस्था और समर्पण का प्रतीक है.

मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती आध्यात्म और साधना की भूमि रही है. शेखपुरा का यह क्षेत्र तो ज्ञान और भक्ति दोनों का संगम है. सरकार का प्रयास है कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले. सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं मंदिर तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने आयोजकों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस मंदिर में श्रद्धा होती है, वहां समाज का कल्याण होता है. भगवान से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए. कार्यक्रम में देर रात तक भजन-कीर्तन और जागरण हुआ. इस अवसर पर आयोजक निवास मुखिया, मृत्युंजय मुखिया, पूर्व जदयू अध्यक्ष डॉ. अर्जुन प्रसाद, प्रदीप मुखिया, बब्लू पटेल, सुजीत पटेल समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.