Hindi News / नेपाल में बाढ़ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताई चिंता

BIHAR NEWS : नेपाल में बाढ़ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताई चिंता

Edited By:  |
bihar news

पटना: नेपाल में आई भीषण बाढ़ की स्थिति को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि नेपाल में आई आपदा का असर भारत पर भी पड़ रहा है. कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय नागरिकों के फिलहाल लापता होने की जानकारी है. इसकोलेकर केंद्र सरकार गंभीरता से पूरे मामले की निगरानी कर रही है.

संजय सरावगी ने कहा कि केंद्र सरकार नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और हर संभव सहायता के लिए नेपाल सरकार के साथ लगातार संपर्क में है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है और भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. लापता भारतीय नागरिकों की तलाश और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-