बिहार में गर्मी का कहर : स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी,दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर नहीं निकलने की सलाह
Edited By:
|
Updated :21 Apr, 2026, 03:07 PM(IST)
पटना:बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.विवेक कुमार सिंह ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है.
उन्होंने बताया कि अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है,जिसमें ORS, ठंडे पानी, जरूरी दवाइयों और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है. लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को सलाह दी गई है.