बिहार में सियासी भूचाल : नीतीश कुमार का इस्तीफा आज, NDA चुनेगा नया मुख्यमंत्री, 20 साल का युग समाप्त
पटना: बिहार की राजनीति में आज यानि मंगलवार को ऐतिहासिक और भावुक दिन देखने को मिल रहा है. राज्य के मुख्यमंत्रीNitish Kumarने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है,जिससे करीब दो दशकों से चला आ रहा उनका राजनीतिक दौर समाप्ति की ओर है. इस्तीफे से पहले उन्होंने अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की,जो सुबह 11 बजे आयोजित हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किए.
कैबिनेट की बैठक के बाद कई मंत्रियों ने इसे बेहद भावुक पल बताया. मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक था,क्योंकिNitish Kumarने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री लोकभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
इधर,राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP)विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे बुलाई गई है,जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजेNDAविधायक दल की संयुक्त बैठक होगी,जिसमें चुने गए नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए औपचारिक रूप से प्रस्तावित किया जाएगा.
इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप मेंShivraj Singh Chouhanपटना पहुंच चुके हैं और वे पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. माना जा रहा है किBJPविधायक दल का नेता ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा.
नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर रही है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं किNDAकिसे अपना नया चेहरा बनाता है और आने वाले समय में राज्य की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ती है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-