बिहार धार्मिक न्यास पर्षद का फैसला : इस बार बड़े पैमाने पर मनेगा सतुआनी पर्व, बस्तियों में भी होगा आयोजन
Edited By:
|
Updated :12 Apr, 2026, 03:29 PM(IST)
पटना:बिहार में इस बार सतुआनी पर्व को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की गई है. बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी प्रमुख मठों, मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में भी सतुआनी पर्व का आयोजन किया जाएगा.
पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने बताया कि इस बार सतुआनी को सामाजिक भागीदारी के साथ मनाने की योजना बनाई गई है. राज्य के अलग-अलग जिलों में मंदिरों के साथ बस्तियों में भी लोगों के बीच सत्तू और शरबत का वितरण किया जाएगा. इसका उद्देश्य पर्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है.
पटना में इस अवसर पर करीब 50 स्थानों पर विशेष काउंटर लगाए जाएंगे. इन केंद्रों पर लोगों के बीच सत्तू का शरबत और सत्तू-गुड़ की गोली वितरित की जाएगी. राजधानी के कई प्रमुख मंदिरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को इसके लिए चिन्हित किया गया है.