Live

BIG NEWS

चाईबासा में ई-रिक्शा पर लौह अयस्क से लदा डंपर पलटने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से है जहां राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के पास लौह अयस्क (आयरन ओर) से लदा डंपर अचानक ई-रिक्शा पर पलट गया. हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि मरने वालों में ई-रिक्शा का चालक भी शामिल हो सकता है. घायलों को बाहर निकालने का काम जारी है और उन्हें इलाज के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. ऐसी आशंका है कि डंपर के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं.

जानकारी के अनुसार,रुंगटा माइंस का लौह अयस्क लेकर डंपर प्लांट जा रहा था. इसी दौरान शनिवार सुबह करीब5.30बजे यह हादसा हो गया. रुंगटा प्लांट के समीप इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं. हालांकि,फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि डंपर पलटने की मुख्य वजह क्या थी. कुछ लोगों का कहना है कि प्लांट के प्रवेश मार्ग पर सड़क उबड़-खाबड़ है,जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया था. इस दुर्घटना की वजह से चाईबासा-हाता रोड पर जाम लग गया है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें