Hindi News / रांची पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने आए 4 अपराधियों को हथियार...

BIG NEWS : रांची पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने आए 4 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

Edited By:  |
big news

रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से मेड इनUSAलिखा पिस्टल भी बरामद किया गया है. सभी अपराधी हत्या के इरादे से इलाके में घूम रहा था.

जमीन मामले को लेकर राजधानी को एक बार फिर खून से लाल करने की साजिश थी. इसी नापाक इरादे से सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में सहदेव तिग्गा,अंकित खलखो,रवि लकड़ा और संदीप कुमार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पहुंचे. हालांकि पिस्टल के साथ इलाके में घूमते हुए अपराधियों की जानकारी पुलिस को समय रहते मिल गई. इसके बाद पुलिस ने चारों को मौके से दबोच लिया और आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को स्वीकारा कि वो हत्या के इरादे से ही आए थे. हालांकि आरोपियों को हथियार कहां से आए इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--