Hindi News / बिहार पुलिस को राष्ट्रपति का ‘पुलिस कलर’ सम्मान, ऐतिहासिक उपलब्धि से बढ़ा गौरव...

BIG NEWS : बिहार पुलिस को राष्ट्रपति का ‘पुलिस कलर’ सम्मान, ऐतिहासिक उपलब्धि से बढ़ा गौरव और मनोबल

Edited By:  |
big news

NEWS DESK: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पुलिस-Iडिवीजन द्वारा 30 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गोपनीय पत्र जारी किया गया है.“Confidential by Speed Post”के रूप में चिह्नित यह पत्र बिहार सरकार के मुख्य सचिव को संबोधित है,जिसकी प्रति बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP)को भी भेजी गई है. इस पत्र का मुख्य विषय“Award of President of India’s Police Colour to Bihar”है,जो बिहार पुलिस के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है.

पत्र में बताया गया है कि बिहार सरकार द्वारा 28 जनवरी 2026 को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया. गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव की समीक्षा कर उसे आगे बढ़ाते हुए भारत के राष्ट्रपति कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके बाद माननीय राष्ट्रपति ने बिहार पुलिस को“President of India’s Police Colour”प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी.

“Police Colour”एक अत्यंत प्रतिष्ठित और पारंपरिक सम्मान है,जो उन पुलिस या सैन्य इकाइयों को दिया जाता है जिन्होंने लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा,अनुशासन,समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया हो. बिहार पुलिस को यह सम्मान मिलना न केवल राज्य के लिए गर्व की बात है,बल्कि यह पुलिस बल के वर्षों के परिश्रम और उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी है.

बिहार पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,आपदा प्रबंधन और जनता के बीच विश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस सम्मान से पुलिस बल का मनोबल और अधिक ऊंचा होगा तथा वे भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित होंगे.

पत्र के अंत में भारत सरकार के उप सचिव डी. के. घोष के हस्ताक्षर हैं,जिन्होंने इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी दी है. साथ ही उनका संपर्क विवरण भी उल्लेखित है,जिससे यह पत्र पूर्णतः प्रमाणिक और आधिकारिक दस्तावेज़ सिद्ध होता है.

कुल मिलाकर, “President of India’s Police Colour”से सम्मानित होना बिहार पुलिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है,जो राज्य की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा.

संजय कुमार की रिपोर्ट--