Hindi News / भागलपुर हादसे पर CM का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

BIG NEWS : भागलपुर हादसे पर CM का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

Edited By:  |
big news

पटना:भागलपुर में सेप्टिक टैंक हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

भागलपुर के कदवा थाना क्षेत्र में शेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीनों मजदूरों की जान गई थी,जिसे मुख्यमंत्री ने बेहद दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

आपको बता दें कि जिले के नवगछिया अनुमंडल के कदवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सेप्टिक टैंक की शटरिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस के रिसाव होने से 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है. सेप्टिक टैंक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--