Hindi News / रांची में खराब मौसम के कारण इंडिगो के 2 और एयर इंडिया एक्सप्रेस...

BIG NEWS : रांची में खराब मौसम के कारण इंडिगो के 2 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 2 फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

Edited By:  |
big news

रांची : राजधानी रांची में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के आसपास सुबह में काफी कम विजिबिलिटी होने के कारण विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी. एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे साफ दिखाई नहीं देने की स्थिति में रांची आने वाली फ्लाइट्स को कोलकाता डायवर्ट कर दिया. इसके कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

मौसम खराब होने के कारण इंडिगो के दो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमानों को कोलकाता डायवर्ट किया गया. इंडिगो के कोलकाता-रांची विमान को डायवर्ट किया गया. ये विमान अबरात11:59बजे रांची पहुंचेगी. इंडिगो के दिल्ली-रांची विमान को डायवर्ट किया गया.ये विमान अब रात11:30बजे रांची पहुंचेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेंगलुरु-रांची विमान को डायवर्ट किया गया.रात11:29बजे रांची पहुंचेगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली-रांची विमान को डायवर्ट किया गया.विमान रात11:40बजे रांची पहुंचेगी.

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--