BIG NEWS : सीएम सम्राट ने झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :22 Jun, 2026, 08:08 PM(IST)
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में सोमवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार और झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
सम्राट चौधरी ने अतिथि मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. बैठक में आपसी सहयोग और विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. झारखंड के वित्त मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया. मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा की. राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है.शिष्टाचार मुलाकात को बिहार-झारखंड संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--