Hindi News / गया-नालंदा में STF की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़

BIG NEWS : गया-नालंदा में STF की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़

Edited By:  |
big news

पटना: बिहार एसटीएफ की ड्रोन सेल ने गया और नालंदा में संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है. 10 जुलाई 2026 को पुलिस उपाधीक्षक प्रीतम कुमार,आबू सैफी मुर्तजा और संजय कुमार सिंह के निर्देशन में ड्रोन सेल, SOG-5B, SOG-9,चिता-06 और नालंदाDIUकी टीम ने छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौर बरैनी गांव में अपराधी सानोवर खान और नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सोहनपुर सोढ़ी गांव में रमन विश्वकर्मा के ठिकानों पर ड्रोन के जरिए एरियल मैपिंग और एरियल सर्विलांस किया गया. जांच में सामने आया कि यहां अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही थी.

छापेमारी में बरामद सामान:

9 देसी कट्टे

4 जिंदा कारतूस

1 बड़ा लेथ मशीन

2 बेस मशीन

3 हैंड ड्रिल मशीन

2 हैंड ग्राइंडर

1 इलेक्ट्रिक कटर

1 बिल्डिंग/वेल्डिंग मशीन

1 जनरेटर

हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री

एसटीएफ का कहना है कि ड्रोन तकनीक की मदद से अपराधियों के ठिकानों की सटीक निगरानी कर कार्रवाई को सफल बनाया गया. बरामद हथियार और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस अवैध हथियार निर्माण गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--