BIG NEWS : पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार को मिला राष्ट्रपति सम्मान,पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण
Edited By:
|
Updated :26 Jan, 2026, 07:41 AM(IST)
पूर्णिया: नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्णिया जिला को चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया. पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी अंशुल कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान मिला है. यह पूरे बिहार के प्रशासनिक हलके के लिए गौरव का क्षण है. जिले के लिए ये तिहासिक उपलब्धि है.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने अंशुल कुमार को सम्मानित किया है. द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया.पूर्णिया के उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह पूर्णिया के लिए गौरव की बात है जो जिला पदधिकारी को यह सम्मान मिला है.