Hindi News / राजद के राष्ट्रीय SC/ST प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, तेजस्वी यादव...

BIG NEWS : राजद के राष्ट्रीय SC/ST प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, तेजस्वी यादव को भेजा त्यागपत्र

Edited By:  |
big news

पटना:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को पत्र भेजा दिया है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका इस्तीफा केवल संगठनात्मक पद से है,वे पार्टी की सक्रिय सदस्यता में बने रहेंगे.

शिवचंद्र राम ने पत्रकारों के सामने भावुक होते हुए कहा कि एक सच्चे सिपाही के साथ छलावा हुआ है. और इसलिए मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया हूं और आगे बताऊंगा कि मुझे क्या करना है. उन्होंने कहा दलित समाज की उपेक्षा से आहत होकर यह फैसला लिया गया है.'एमएलसी सीट को लेकर समाज की उम्मीदों को ठेस पहुंची'है. उन्होंने कहा है कि'पार्टी की सक्रिय सदस्यता बने रहेंगे.'सामाजिक न्याय की विचारधारा पर आज भी अटूट विश्वास'है. 1990 से राजद और सामाजिक न्याय आंदोलन से जुड़े रहे हैं.'समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए राजनीति में आया'. दलित,रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी को मजबूत करने का दावा है.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट—