Hindi News / बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका,वीणा मानवी का नामांकन...

BIG BREAKING : बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका,वीणा मानवी का नामांकन रद्द

Edited By:  |
big breaking

पटना:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जनशक्ति जनता दल (JJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन जांच के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी ने रद्द कर दिया। इसके साथ ही बांकीपुर सीट पर उनकी चुनावी दावेदारी समाप्त हो गई है। हालांकि, नामांकन रद्द किए जाने का आधिकारिक कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

JJD प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

निर्वाची पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नामांकन रद्द होने की पुष्टि की। इस फैसले के बाद बांकीपुर उपचुनाव का चुनावी समीकरण बदल गया है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वीणा मानवी ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुईं, लेकिन अब उनका नामांकन रद्द होने से उनकी उम्मीदवारी खत्म हो गई है।

तेज प्रताप यादव ने बतायाराजनीतिक षड्यंत्र

इस घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप यादव पटना समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उनका कहना है कि उनकी पार्टी को चुनावी मैदान से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक नामांकन रद्द करने के विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

JJD के अगले कदम पर टिकी निगाहें

वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने से JJD के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। अब पार्टी के सामने चुनावी रणनीति को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। दूसरी ओर, बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है, क्योंकि विपक्षी दल भी इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि JJD आगे क्या कदम उठाती है और क्या इस फैसले के खिलाफ कोई कानूनी या चुनावी विकल्प अपनाया जाएगा।