Hindi News / पटना में बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश पुलिस मुठभेड़ में घायल,PMCH...

BIG BREAKING : पटना में बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश पुलिस मुठभेड़ में घायल,PMCH में भर्ती

Edited By:  |
big breaking

पटना: राजधानी में चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया का गुरूवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में रवीश उर्फ बसिया पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के गंगा किनारे आरोपी के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष जांच इकाई (SIU) की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया.

बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के दौरान मुठभेड़

पुलिस का कहना है कि जैसे ही टीम आरोपी के करीब पहुंची,रवीश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. उसकी एक गोली पुलिस वाहन पर लगी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की,जिसमें रवीश के दाहिने पैर में गोली लग गई. गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेज दिया. अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

इलाके में चला सघन तलाशी अभियान

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद,एसआईयू, बुद्धा कॉलोनी थाना और कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के अन्य साथी भी आसपास मौजूद थे या नहीं.

बंटी यादव हत्याकांड से जुड़े कईअहम सुराग मिलने की संभावना

पुलिस अब घायल आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान बंटी यादव हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं और मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में भी मदद मिलेगी।

हत्याकांड को लेकर प्रदेश मेंराजनीतिक सरगर्मी तेज

गौरतलब है कि बंटी यादव हत्याकांड को लेकर पहले से ही प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है,जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इस मुठभेड़ के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।