BIG BREAKING : रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज

Edited By:  |
big breaking

रांची: बड़ी खबर रांची से आ रही है. सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है. जिसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इधर, झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ता की टीमजांच के लिए पहुंची. मामलो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम भी सिविल कोर्ट परिसर पहुंची. पूरी परिसर में संघन जांच की जा रही है.

धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद रांची पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. कोतवाली डीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी मौजूद है. पुलिस टीम लगातार नजर बनाई हुई है. जिस मेल पर धमकी मिली है उसकी जांच में भी पुलिस जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी है.