BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले-नीतीश ने खुद सम्राट चौधरी को चुना अपना उतराधिकारी
पटना: केंद्रीय मंत्रीRajiv Ranjan Singhउर्फ ललन सिंह ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है.उन्होंने सार्वजनिक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा किNitish Kumarने खुदSamrat Choudharyको अपना उत्तराधिकारी चुना है.ललन सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी अब नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं तथा बिहार को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं.
ललन सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है.राजनीतिक गलियारों में इसे सत्ता हस्तांतरण के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.खासकर ऐसे समय में जबकि अभी सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के साथ ही नीतीश कुमार से कई बार मुलाकात की है और यह मैसेज देने की कोशिश की है कि दोनों दलों के बीच बेहतर संबंध के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. ललन सिंह के इस बयान नेJDUऔरNDAकी रणनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
विपक्षी दल भी ललन सिंह के बयान के कई राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान सिर्फ सामान्य राजनीतिक टिप्पणी नहीं बल्कि भविष्य की नेतृत्व व्यवस्था का स्पष्ट संकेत हो सकता है.NDAखेमे में इस बयान के बाद उत्साह का माहौल है,जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर देख रहा है.
बिहार की राजनीति में उत्तराधिकार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच ललन सिंह का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--